बजरंग बाण का पाठ रोजाना करें विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर

 

                             बजरंग बाण                              



Bajrang Baan हनुमान जी को भगवान राम के परम भक्त के रूप में जाना जाता है। संकटमोचन हनुमान साहस चरित्र भक्ति और सदाचार के आदर्श प्रतीक हैं। रोजाना श्री बजरंग बाण का पाठ करने से व्यक्ति को कुंडली में ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।

 
संपूर्ण बजरंग बाण

दोहा

"निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान।"

"तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥"

चौपाई

जय हनुमन्त सन्त हितकारी। सुन लीजै प्रभु अरज हमारी।।

जन के काज विलम्ब न कीजै। आतुर दौरि महासुख दीजै।।

जैसे कूदि सिन्धु महि पारा। सुरसा बदन पैठि विस्तारा।।

आगे जाई लंकिनी रोका। मारेहु लात गई सुर लोका।।

जाय विभीषण को सुख दीन्हा। सीता निरखि परमपद लीन्हा।।

बाग उजारि सिन्धु महँ बोरा। अति आतुर जमकातर तोरा।।

अक्षयकुमार को मारि संहारा। लूम लपेट लंक को जारा।।

लाह समान लंक जरि गई। जय जय धुनि सुरपुर में भई।।

अब विलम्ब केहि कारण स्वामी। कृपा करहु उर अन्तर्यामी।।

जय जय लक्ष्मण प्राण के दाता। आतुर होय दुख हरहु निपाता।।

जै गिरिधर जै जै सुखसागर। सुर समूह समरथ भटनागर।।

ॐ हनु हनु हनुमंत हठीले। बैरिहिं मारु बज्र की कीले।।

गदा बज्र लै बैरिहिं मारो। महाराज प्रभु दास उबारो।।

ऊँकार हुंकार प्रभु धावो। बज्र गदा हनु विलम्ब न लावो।।

ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रीं हनुमंत कपीसा। ऊँ हुं हुं हुं हनु अरि उर शीशा।।

सत्य होहु हरि शपथ पाय के। रामदूत धरु मारु जाय के।।

जय जय जय हनुमन्त अगाधा। दुःख पावत जन केहि अपराधा।।

पूजा जप तप नेम अचारा। नहिं जानत हौं दास तुम्हारा।।

वन उपवन, मग गिरिगृह माहीं। तुम्हरे बल हम डरपत नाहीं।।

पांय परों कर ज़ोरि मनावौं। यहि अवसर अब केहि गोहरावौं।।

जय अंजनिकुमार बलवन्ता। शंकरसुवन वीर हनुमन्ता।।

बदन कराल काल कुल घालक। राम सहाय सदा प्रतिपालक।।

भूत प्रेत पिशाच निशाचर। अग्नि बेताल काल मारी मर।।

इन्हें मारु तोहिं शपथ राम की। राखु नाथ मरजाद नाम की।।

जनकसुता हरिदास कहावौ। ताकी शपथ विलम्ब न लावो।।

जय जय जय धुनि होत अकाशा। सुमिरत होत दुसह दुःख नाशा।।

चरण शरण कर ज़ोरि मनावौ। यहि अवसर अब केहि गोहरावौं।।

उठु उठु चलु तोहि राम दुहाई। पांय परों कर ज़ोरि मनाई।।

ॐ चं चं चं चं चपत चलंता। ऊँ हनु हनु हनु हनु हनुमन्ता।।

ऊँ हँ हँ हांक देत कपि चंचल। ऊँ सं सं सहमि पराने खल दल।।

अपने जन को तुरत उबारो। सुमिरत होय आनन्द हमारो।।

यह बजरंग बाण जेहि मारै। ताहि कहो फिर कौन उबारै।।

पाठ करै बजरंग बाण की। हनुमत रक्षा करै प्राण की।।

यह बजरंग बाण जो जापै। ताते भूत प्रेत सब काँपै।।

धूप देय अरु जपै हमेशा। ताके तन नहिं रहै कलेशा।।

दोहा

" प्रेम प्रतीतहि कपि भजै, सदा धरैं उर ध्यान। "

" तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्घ करैं हनुमान


इस दिन करने से होता है लाभ



Bajrang Baan Path ke fayede: बजरंग बाण को बहुत प्रभावशाली माना गया है। जैसा की आप सभी को पता ही है हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है। हर विपदा से निपटने के लिए उनकी पूजा, हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का जाप लाभदायक होता हैं। खास कर अगर ये मंगलवार और शनिवार के दिन किया जाए तो और ज्यादा फायदा देखने को मिलता हैं।


जाप से होते हैं ये लाभ

Bajrang Baan Path ke fayede: नियमित रूप से बजरंग बाण का पाठ किया जाए तो हर दुख, कष्ट और संकट से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं अगर आपको कोई शत्रु परेशान कर रहा है तो आप बजरंग बाण का पाठ करके विजय प्राप्ति करने योग बन सकते हैं। इसके लिए शुभ दिन मंगलवार और शनिवार माना जाता है। इन 2 दिनों में बजरंग बाण का पाठ पूरे मन और लगन के साथ किया जाए तो यह लाभकारी होता है।


एक महीने में ही दिखेगा फायदा

Bajrang Baan Path ke fayede: बजरंग बाण के पाठ से सभी भय से छुटकारा मिलता है। वहीं रुके हुए हर काम पूरे होते हैं। अगर आपकी कोई मनोकामना पूर्ण नहीं हो रही है तो आप एक महीना मंगलवार और शनिवार के दिन बजरंग बाण का पाठ करके देखें इससे आपको काफी ज्यादा फायदा देखने को मिलेगा।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पशुपतिनाथ व्रत की विधि एवं कथा

शिव महापुराण में से बताए गए प्रदीप जी मिश्रा जी के अदभुत उपाय

इस वर्ष श्रावण का अधिकमास, भगवान महाकालेश्वर की निकलेगी 10 सवारी जानिए पूरी जानकारी