Shani Stuti: शनिवार को इस विधि से करें शनि स्तुति, शनि दोष की मुक्ति के लिए करे शनि स्तुति

आपको भी सपने में इन देवी-देवताओं ने दिए हैं दर्शन, जानिए क्या हो सकता है इसका अर्थ
रात को सोते समय हर व्यक्ति सपने देखता है। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि हर सपना हमारे भविष्य को लेकर कुछ-न-कुछ संकेत देता है। सपने में दिखने वाली घटनाएं हमें निकट भविष्य के बारे में शुभ या अशुभ संकेत दे सकती हैं। आइए जानते हैं कि सपने में विभिन्न देवी-देवताओं को देखना किस बात की ओर इशारा करता है।
सोते समय कई बार हमें सपने में देवी-देवता दिखाई देते हैं। देखा जाए तो सपने में देवी देवताओं का दर्शन देना एक शुभ सपना माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सपने में देवी-देवताओं का दिखना हमारे भाग्य से जुड़ा होता है। आइए जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र में इन सपनों के बारे में क्या कहा गया है।
भगवान राम का सपना
https://gplinks.co/1ENosQ
सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन
हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। ऐसे में यदि आपको सपने में माता लक्ष्मी के दर्शन होते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। साथ ही यह सपना घर-परिवार में सुख-समृद्धि के आने का भी संकेत है।
शिवलिंग के दर्शन
भगवान शिव के स्वरूप शिवलिंग को सपने में देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र कहता है कि इस तरह का सपना आपको जीवन की सभी परेशानियों के खत होने का संकेत देता है।
मां दुर्गा का सपना
स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि यदि रात को सोते समय आपको मां दुर्गा लाल साड़ी और शांत रूप में दर्शन देती हैं, तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कोई बहुत ही शुभ घटना घटने वाली है। वहीं, अगर मां दुर्गा को आप रौद्ध रूप में देखते हैं और उनकी सवारी शेर दहाड़ता हुआ दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि आपसे कोई बहुत बड़ी गलती हुई है, जिसे सुधारने की जरूरत है।
सपने में भगवान विष्णु के दर्शन
यदि सपने में आप भगवान विष्णु के दर्शन करते हैं, तो यह आपके भाग्य खुलने की ओर संकेत करता है। इसका अर्थ है कि आपको जीवन में सफलता मिलेगी। वहीं, अगर आप सपने में भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपको प्रेम के क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। साथ ही आपका प्रेम-संबंध अच्छे होंगे।
इन देवी-देवताओं का सपना है शुभ
हिंदू धर्म में मां सरस्वती को ज्ञान की देवी माना गया है। ऐसे में यदि आप रात को सोते समय सपने में देवी सरस्वती का दर्शन करते हैं, तो इसका अर्थ है कि शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने वाली है। वहीं, दूसरी ओर सपने में हनुमान जी के पंचमुख स्वरूप का दर्शन करने का अर्थ है कि आपको अपने शत्रुओं पर विजय मिलेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें